फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वोटर प्रतिशत बढ़ाने पर दें विशेष ध्यान

विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में मतदाता जागरूकता कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते सीडीओ आनंद शुक्ल। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास भवन सभागार में मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए मतदाता जागरूकता के लिए कोर कमेटी की बैठक मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। सीडीओ ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम का टाइम टेबल बना लिया जाए। कैलेंडर इस तरह तैयार किया जाए कि प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी विभाग द्वारा वोटर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जेंडर रेसीओ पर विशेष ध्यान दें। जहां पर महिला वोटर का प्रतिशत कम है वहां पर बढ़ाने का विशेष प्रयास करें। सीडीओ ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को तहसील, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर चलाया जाना है, इसलिए कोर कमेटी में अधिक से अधिक विभागों, स्कूलों, एनजीओ एवं प्राइवेट सेक्टर को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से ऊपर के तथा दिव्यांग मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करें द्य उन्होंने कहा कि स्कूलों में निर्वाचन से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता एवं निबंध लेख आदि का आयोजन करें। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ वीके शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ विकास कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी जेपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें