फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में नाले में उतराई मिली पेंटर की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव के पास नाले में मंगलवार को दिन में 12 बजे एक युवक की लाश उतराई मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान घर से दो दिनों से लापता पेंटर के रुप में हुई।
विज्ञापन

भुवना बुजुर्ग गांव के पास से नाला बहता है। मंगलवार को दिन में कुछ लोगों ने नाले में लाश उतराई हुई देखी तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर लाश को बाहर निकाला और शिनाख्त कराई। कुछ ही देर में मृत युवक की पहचान 45 वर्षीय लक्ष्मी चौहान पुत्र मुसाफिर चौहान निवासी महावतगढ़ थाना कोतवाली जीयनपुर के रूप में की गई। मृतक मऊ के मोहम्मदाबाद में गाड़ी डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। दो दिनों से वह घर नहीं आया था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें