फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो लोग घायल; मचा कोहराम

Sat, 06 Apr 2024 03:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: फूलपुर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया। विशाल व आकाश को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया मोड़ पर बीती देर रात कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई तो वहीं कार में सवार दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया।

विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुटहना गांव निवासी संतोष यादव (34) अपने भाई विशाल (23) व भांजा आकाश (6) के साथ अपनी कार से रायबरेली गए थे। कार संतोष यादव चल रहे थे। बीती रात संतोष, भाई व भांजे के साथ वापस लौट रहा था। रात लगभग 10 बजे कार फूलपुर कोतवाली के इटकोहिया मोड़ के पास ही पहुंची थी कि अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में कार सवार संतोष, विशाल व आकाश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया। विशाल व आकाश को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक संतोष दो पुत्री व एक पुत्र का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें