फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Airport: मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ था लोकार्पण

Sat, 06 Apr 2024 08:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh Manduri Airport: लंबे इंतजार के बाद पांच मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इसके बाद यहां से उड़ान सेवा शुरू हुई, लेकिन किसी भी दिन 19 सीटर विमान यहां से फुल होकर लखनऊ के लिए उड़ान नहीं भरा। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में मंदुरी एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच मार्च को लोकार्पण होने के साथ मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू हो गई। एक माह हो गए लेकिन किसी भी दिन 19 सीटर विमान यहां से फुल होकर लखनऊ के लिए उड़ान नहीं भरा। 

विज्ञापन


रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत उप्र सरकार ने मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे हवाई अड्डा बनाया। लंबे इंतजार के बाद पांच मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया। इसके बाद यहां से उड़ान सेवा शुरू हुई। 

मंदुरी एयरपोर्ट पर फ्लाई बिग विमान कंपनी के स्टेशन इंचार्ज विक्रम ने यात्रियों की कमी के कारणों के बारे में अनभिज्ञता जताई। कंपनी की ओर से आजमगढ़ से लखनऊ का किराया 3000 रुपये से अधिक रखा गया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर मुकेश यादव ने कहा कि कभी छह तो कभी 10 यात्रियों के ही यात्रा करने का सिलसिला शुरू से ही जारी है। ऐसा क्यों हो रहा है। इस बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें