अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बनपुरवा गांव निवासी 19 वर्षीय विकास पुत्र लालचंद का जनपद से सटे जौनपुर के मछलीशहर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी इंद्रेश 22 पुत्र राम नयन गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना घर पर मिलते ही कोहराम मच गया।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बनपुरवा निवासी विकास पुत्र लालचंद गाव के ही रहने वाले इंद्रेश के साथ रहकर ट्रेलर गाड़ी सीखता था। शुक्रवार की भोर में इलाहाबाद से जौनपुर आते समय मछली शहर में ट्रेलर गाड़ी और ट्रक की भिडंत हो गयी। जिसमें कंडक्टर विकास यादव की मौके पर मौत हो गई और साथी इंद्रेश बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज जौनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।