फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में खूब दबा नोटा, पसंद नहीं आए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में नोटा ने भी अपनी चाल चली है। जिले में बूथों पर कुछ मतदाताओं को प्रत्याशी पसंद नहीं आए तो उन्होंने नोटा का बटन दबाया। नोटा प्रत्याशियों की जीत के आंकड़े बिगाड़ दिए हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्र भारत में मतदान का अधिकार सभी को दिया गया है। मगर इसमें यदि किसी मतदाता को प्रत्याशी पसंद नहीं आते हैं तो वह नोटा का भी प्रयोग कर सकते हैं, उनका वोट केवल नोटा को जाएगा। जिले की दसों विधानसभाओं में सात मार्च को मतदान हुआ तो मतदाताओं ने अपनी-अपनी पसंद के प्रत्याशियों के वोट किया है। मगर इसमें कुछ मतदाताओं को प्रत्याशी रास नहीं आए और उन्होंने अपना वोट नोटा को देना पसंद किया है। हालांकि काफी कम मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। बताया गया कि यदि ज्यादा नोटा दबा तो वह प्रत्याशियों के जीत के आंकड़े भी बिगाड़ सकता है। रिजल्ट आने के बाद नोटा की स्थिति साफ हो गई। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में नोटा का बटन दबाने की खूब चर्चा रही है। नोटा दबाने वालों में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के लोग हैं, जबकि कुछ शहरी भी हैं।
विज्ञापन

-----------
विधानसभा चुनाव 2022 2017 (नोटा मत)
गोपालपुर 1471 - 1521
सगड़ी - 1148 - 964
फूलपुर पवई - 1058 - 1609
लालगंज - 1743 - 2123
दीदारगंज - 863 - 1653
मेंहनगर - 1623 - 1628
निजामाबाद - 1666 - 1243
अतरौलिया - 1402 - 1980
मुबारकपुर - 1348 - 1628
सदर - 1470 - 2134
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें