फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल बाइक मैकेनिक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंबेडकर मोड़ रानीपुर रजमो में बुधवार की दोपहर में अनियंत्रित बोलेरो के चपेट में आने से बाइक मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी 18 वर्षीय यशवंत पुत्र लालचंद अंबेडकर मोड रानीपुर रजमो में ऑटो गैरेज पर बाइक बना रहे थे। तभी जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को पीएचसी मोहम्मदपुर ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के चाचा चुन्नीलाल की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ थाना गंभीरपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें