जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसआई चुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एक सप्ताह से मेहनाजपुर थाने में कोई प्रभारी नहीं है। ऐसेे में एसआई चुन्ना सिंह ही थाने का प्रभार देख रहे थे।
न्याय न मिलने परथाने में जहर खा कर जान देने वाली महिला के घर रविवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा और शोक संवेदना व्यक्त किया। टीम में शामिल लोगों ने कहा कि यदि महिला को समय से न्याय मिल गया होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती। अब भी यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो सपा सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होगी।
पूर्व विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व में सपाजनों का प्रतिनिधिमंडल मृतका के घर पहुंचा था। परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ ही पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही महिला को अपनी जान गवानी पड़ी है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में भी यदि महकमा हीलाहवाली करता है तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि न्याय न मिलने के चलते महिला द्वारा मौत को गले लगाने के बाद महकमा जागा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यही काम पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।