फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग जूनियर प्रतियोगिता में नंदनी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह के तहत शनिवार को पुलिस लाइन में प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जल्द ही पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सर्वोदय पब्लिक स्कूल, एचएमपीएस आजमगढ़, महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, ज्योति निकेतन, सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल, चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल, प्रतिभा निकेतन स्कूल, इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल आदि स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत एसपी अनुराग आर्य, एसपी याताया सुधीर जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक आर शंकर, आरआई पवन सोनकर और सब इंस्पेक्टर कौशल कुमार पाठक ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक शरद गुप्ता ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एचएमपीएस स्कूल आजमगढ़ व द्वितीय सेंट्रल पब्लिक एकेडमी एवं तृतीय पुरस्कार के लिए ज्योति निकेतन स्कूल को चयन किया गया। पेंटिंग जूनियर प्रतियोगिता में प्रथम नंदनी सैनी, वैष्णवी जायसवाल, द्वितीय आकांक्षा शुक्ला, अमन यादव एवं सहज प्रीत को स्थान मिला जबकि तृतीय स्थान सृष्टि अग्रवाल, श्रेया यादव, सृष्टि अग्रवाल (2) और कीर्ति गुप्ता को मिला। सीनियर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सौम्या यादव, द्वितीय काजल पांडेय व तृतीय दिव्यांशु राय, श्रेया दुबे को मिला। एकेडमिक वर्ग पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम इंद्रजीत निषाद, दितीय चांदनी और तीसरा स्थान आनंद को मिला। सभी प्रतिभागियों को जल्द ही एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें