फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही वृद्धा की ईंट से सिर कूंच कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के महोली गांव में सोमवार की रात घर में सो रही वृद्धा की ईंट से सिर कूंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सुबह जानकारी होने पर वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे मृतका के पुत्रों केे बीच चल रहा संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं बड़ी बहू व मझले पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

महोली ग्राम निवासी जीतू राम कोलकाता में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने पैतृक घर आकर रहने लगे। जीतू राम का बड़ा पुत्र कोलकाता में ही नौकरी करता है और मंझला पुत्र ओमप्रकाश घर पर रहकर खेतीबाड़ी करता है। सबसे छोटा सुनील दिल्ली में नौकरी करता है। जीतू राम की संपत्ति के बंटवारे को लेकर तीनों पुत्रों में विवाद चल रहा है। वर्तमान में जीतू राम अपने बड़े पुत्र के परिवार के साथ रहते थे, जबकि उनकी 65 वर्षीय पत्नी इमरती देवी मंझले पुत्र ओमप्रकाश के साथ रहती थी। सोमवार की रात जीतू व इमरती देवी एक ही स्थान पर सोए थे। रात में किसी समय इमरती के सिर पर ईंट से घातक प्रहार कर दिया गया। सुबह परिजनों ने इमरती देवी को चारपाई पर लहूलुहान अचेत पड़ा देखा। जीतू राम मौके पर मौजूद नहीं थे। आनन-फानन में वृद्धा को डॉक्टर के पास ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका की बड़ी बहु उर्मिला व मझले पुत्र ओमप्रकाश को भी पूछताछ के लिए थाने ले गई है। वहीं मझले पुत्र ओमप्रकाश ने अपनी भाभी उर्मिला व दो भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जांच की जा रही है, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। मृतका के पति भी गायब है। कड़ियां जोड़ी जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज रघुवंशी, सीओ लालगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें