फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की ब्यूटीशियन को हुआ आजमगढ़ के लड़के से प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। फरीदुनपुर गांव निवासी एक युवक को मुंबई में काम करने के दौरान एक ब्यूटीशियन से प्यार हो गया। दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। लेकिन, जून में गांव आने के बाद युवक मुंबई नहीं गया। युवक की तलाश करते हुए युवती रविवार को सरायमीर आ गई। उसने थाने में न्याय की गुुहार लगाई है। पुलिस ने युवक के पक्ष के लोगों को सोमवार को थाने बुलाया है।
विज्ञापन

युवक मुंबई में एक कंपनी में फ्रिज और एसी मैकेनिक का कार्य करता है। वहीं पर उसकी मुलाकात मुंबई के वसई इलाके की एक युवती से हुई। युवती ब्यूटीशियन है। युवती के अनुसार, दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए कि मई 2020 में मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद जून में कोर्ट मैरिज की तैयारी चल रही थी। लेकिन, युवक जून में ही गांव चला आया। उसके बाद मुंबई नहीं लौटा और युवती से पैसे मंगवाता रहा। बाद में उसने युवती का फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। इसके बाद युवक की तलाश करते हुए युवती रविवार को सरायमीर आ गई। उसने प्रकरण की जानकारी देते हुए थाने में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने युवक पक्ष के लोगों को सोमवार को थाने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें