फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: बाहुबली मुख्तार अंसारी के सहयोगी शाहजमा की 1.84 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

Fri, 01 Apr 2022 10:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले में गैंगस्टर के निरुद्ध अपराधियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। इसके तहत जेल में बंद मुख्तार अंसारी के करीबी शाहजमा नैय्यर पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के सहयोगी शाहजमा नैय्यर की 1.84 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का शुक्रवार को आजमगढ़ डीएम ने आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में वह जेल में बंद है।

विज्ञापन

गैंगस्टर के निरुद्ध अपराधियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। इसके तहत जेल में बंद मुख्तार अंसारी के करीबी शाहजमा नैय्यर पर भी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बरदह थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर फेटी गांव निवासी शाहजमा नैय्यर की संपत्ति को कुर्क करने का निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने शाहजमा की ग्राम बेलऊ में 14 लाख 42 हजार100 रुपये की जमीन, ग्राम मुहम्मदपुर फेटी में 23 लाख 95 हजार 400 रुपये तथा ग्राम मुहम्मदपुर फेटी में 1 करोड़ 45 लाख 67 हजार के दो मंजिला मकान को कुर्क कर जब्त करने का निर्देश दिया है।

शाहजमा के दो मकान हो चुके हैं कुर्क

इसके पूर्व भी शाहजमा के दो मकानों को पुलिस कुर्क कर चुकी है। उसका बाजार मूल्य तीन करोड़ रुपये था। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शाहजमा नैय्यर1990 से अपराध की दुनिया में है और वह मुख्तार गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

विज्ञापन

उस पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट जैसे गंभीर अपराध करने के संबंध में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की विवेचना में पता चला कि अभियुक्त द्वारा समाज में भय पैदा कर कीमती संपत्तियां अर्जित की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें