फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी की हुई पेशी, दरोगा की गवाही के बाद मिली ये तारीख

Thu, 21 Mar 2024 06:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: गैंगस्टर एक्ट में माफिया मुख्तार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। जिसमें एक दरोगा की गवाही हुई और इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी गई। 
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिले में दो मुकदमें चल रहे हैं। जिसमें पहला मजदूर हत्याकांड तो दूसरा इसी मामले में मुख्तार व उसके गुर्गों पर लगाए गए गैंगस्टर का मामला है। गैंगस्टर एक्ट में माफिया मुख्तार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। जिसमें एक दरोगा की गवाही हुई और इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी गई। 

विज्ञापन


तरवां थाना के ऐराकला में सड़क ठेके के विवाद को लेकर ठेकेदार पर मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने फायरिंग किया था। संयोग से गोली ठेकेदार को नहीं लगी, लेकिन उसके दो मजदूर गोली से घायल हो गए। जिसमें एक की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार ने तरवां थाने में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था।

इसी मामले में पुलिस ने मुख्तार व उसके गैंग के सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर का मुकदमा भी एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। गुरुवार को इस मुकदमें में तारीख थी। वीसी के माध्यम से मुख्तार बांदा जेल से कोर्ट में पेश हुआ। गुरुवार को इस मामले में गवाह के रूप में दरोगा प्रशांत कुमार की गवाही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद न्यायाधीश ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए दो अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें