फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लाठी-डंडे व रॉड से पीटकर दिनदहाड़े शख्स की हत्या, घर के इकलौते पुरुष की मौत से छीन गया परिवार का सहारा

Thu, 21 Mar 2024 01:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में गुरुवार की सुबह एक शख्स की लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब पहुंचे तो हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के साथ ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
Azamgarh Murder News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ शहर कोतवाली के बाग लखराव गांव के पूर्व प्रधान पुत्र की गुरुवार को लाठी-डंडे व रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने व अन्य जांच की कवायद में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बाग लखराव गांव के पूर्व प्रधान स्व. विजय चंद्र के 40 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार पर गुरुवार की सुबह 11 बजे घर से 800 मीटर की दूरी पर स्थित जंगबहादुर के घर के पास लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया गया। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जुटे तो हमलावर मौके से भाग गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल पंकज को लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार पंकज को जंगबहादुर के परिवार के लोगों ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद ही उन पर हमला किया गया। मृतक एलआईसी एजेंट था। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था और उसकी पांच पुत्रियां हैं। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


पंकज की मौत के बाद परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की कवायद में जुटी रही। वहीं मृतक के परिवार में चीख- पुकार मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें