जनवादी पार्टी, सोशलिस्ट संस्थापक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनवादी क्रांति यात्रा को लेकर आजमगढ़ पहुंचे जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान का शनिवार को जिले में आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ जनक्रांति यात्रा जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान का सिधारी में स्वागत किया गया। डा. संजय चौहान ने कहा कि चौहान समाज ने भाजपा को सत्ता में बैठाया। लेकिन मोदी-योगी की सरकार ने चौहान समाज के साथ धोखा किया। सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के हर तबके का सम्मान व विकास करना चाहती है। सपा और जनवादी पार्टी सोशलिस्ट व अन्य छोटे दल मिलाकर सन् 2022 में योगी की सत्ता उखाड़ फेंकेगे। अध्यक्षता जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद चौहान ने तथा संचालन मंडल अध्यक्ष दीनानाथ चौहान ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, जनवादी नेता राष्ट्रीय सलाहकार विजय बहादुर चौहान आदि मौजूद थे। ठेकमा: डा. संजय सिंह चौहान जनवादी जनक्रांति यात्रा के तहत जिले में आगमन के दौरान जिवली, बरदह, ठेकमा, बेला मोड़ आदि क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बेचई सरोज, राज नारायण यादव, सोनू राय, राजेंद्र यादव, राहुल यादव, लल्लन यादव आदि मौजूद रहे। बिंद्राबाजार: राष्ट्रीय अध्यक्ष जनवादी पार्टी सोशलिस्ट डा. संजय चौहान का बिंद्राबाजार में फूल-मालाओं से स्वागत किया। मेहनगर: सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने डा. संजय चौहान का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक कल्पनाथ पासवान, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, रामजग राम, राम रतन राहुल आदि उपस्थित रहे। सठियांव: जहानागंज, सठियांव और शाहगढ़ बाजार में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशाल यादव, मोनू, कैलाश यादव, बहादुर यादव, शोभनाथ, ज्याउल्लाह अंसारी आदि उपस्थित थे।