फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली करंट लगने से दूधिया की मौत

विज्ञापन
मुबारकपुर थाना सरदारपुर बाबू गांव निवासी मृतक हीरालाल यादव के रोते-बिलखते परिजन और महिलाओं की भ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़या मोहल्ले में रविवार को दिन में करीब 12 बजे दूध विक्रेता बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर बाबू ग्राम निवासी हीरालाल यादव (46) प्रतिदिन की भांति दूध बेचने के लिए शहर के मड़या मुहल्ले में गया था। वहां गली में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना शहर कोतवाली को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे ले लिया और मृतक की पहचान के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक की एक पुत्री व दो पुत्र बताया जा रहा है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना था कि काफी दिनों से बिजली का तार गिरा था। सूचना के बाद भी बिजली विभाग ने उसे हटाया नहीं। यह दुर्घटना बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई है।
करंट से झुलसा युवक
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवाली गांव निवासी रहीम (45) रविवार की सुबह करीब दस बजे घर की बिजली बना रहे थे। इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन रहीम को जिला अस्पताल में लेकर आएं। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें