फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: अधेड़ की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर मिला शव

Wed, 17 Nov 2021 03:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी एक अधेड़ का लाठी-डंडे से पीटकर हत्या किया हुआ शव मिला। मृतक मंगलवार की शाम घर से डीएपी लेने के लिए निकला था और फिर घर नहीं लौटा। सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तरवां थाना के भीटी गांव निवासी वीरेंद्र चौहान(45) पुत्र भूरी चौहान मंगलवार की शाम साइकिल से डीएपी लेने बेलहाडीह बाजार गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर शाम तक उसके घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया।

बुधवार की सुबह युवक का शव घर से पांच सौ मीटर दूर मिला। युवक को लाठी-डंडे से पीटा गया था और उसके चेहरे पर ईंट से कई प्रहार किए गए थे। पास में ही उसकी साइकिल भी पड़ी थी, जिस पर डीएपी का बोरा भी लदा हुआ था। सूचना मिलते ही तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें