फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवप्रसाद यादव की याद में स्मृति द्वार का लोकार्पण

विज्ञापन
दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन करते पूर्व मंत्री बलराम यादव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बार के पूर्व अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव की याद में बने स्मृति द्वार का लोकार्पण बुधवार को दि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता परिसर में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि बलराम यादव ने कहा कि शिवप्रसाद यादव कुशल, समाजसेवी एवं व्यवहार कुशल अधिवक्ता थे।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद के निरंतर विकास एवं अधिवक्ता समाज के हित व सम्मान के लिए निरंतर प्रयास किया। विशिष्ट अतिथि विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए शिवप्रसाद यादव ने सदैव कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया। इसके साथ ही उनके पुत्र डा. राजमंगल यादव कह कि शिवप्रसाद यादव का जन्म 1944 में छोटे से गॉंव देवारा कदीम में हुआ था। लखनऊ विवि से वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद सन् 1968 में कलेक्ट्रेट, आजमगढ़ से अधिवक्ता जीवन की शुरूआत किया और अपने 50 वर्षो की सेवाकाल के दौरान वह 10 वर्षों तक शासकीय अधिवक्ता के रूप में भी कार्य करते हुए कई बार डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष पद पर भी आसीन हुए। अध्यक्षता बार अध्यक्ष रणविजय यादव एडवोकेट एवं संचालन मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी एडवोकेट ने किया। इस मौके पर सूर्यभान यादव, राहुल यादव, विवेक यादव, पवन यादव, अजीत यादव एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिभुवनपति तिवारी, मंत्री अजीत सिंह, देवकरन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें