आजमगढ़ में राजकीय मेडिकल कालेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग ने कोरोना टेस्ट में पांच लाख टेस्ट पूरा कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके पूर्व एक लाख टेस्ट पूरा कर मेडिकल कालेज ने प्रदेश में पहला स्थान भी प्राप्त किया था।
प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि अगस्त 2020 में मुख्यमंत्री के निर्देश पर मेडिकल कालेज में कोरोना जांच लैब स्थापित हुआ था। जब लैब द्वारा एक लाख टेस्ट पूरा किया गया तो प्रदेश में इसकी रैकिंग पहली आई थी। अब पांच लाख टेस्ट पूरा करने पर राजकीय मेडिकल कालेज लैब की रैकिंग प्रदेश में दूसरी आई है। लैब इंचार्ज डॉ. आतोष त्रिपाठी ने बताया कि 29 अगस्त तक मेडिकल कालेज में कुल 517542 कोरोना टेस्ट हुए है।
स्थापना के बाद से ही लैब प्रदेश के कोरोना जांच रैंकिंग में अपना स्थान बनाता रहा है। इस बार पहले स्थान पर बांदा जिला में स्थापित लैब है। प्रदेश में कोरोना जांच में दूसरा स्थान पाने पर मेडिकल कालेज प्रशासन में खुशी व्याप्त है। प्राचार्य ने इस सफलता के लिए एचओडी डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव, लैब इंचाज डॉ. आतोष त्रिपाठी के अलवा सभी सहयोगियों को बधाई दी है।