फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंश चौहान 1000 मीटर दौड़ में और आंचल ने 800 मीटर में बाजी मारी

विज्ञापन
मुबारकपुर के टुनटुन मोड़ पर अमर शहीद राकेश शर्मा दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते धावक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर क्षेत्र के टुनटुन मोड़ पर मंगलवार को अमर शहीद राकेश शर्मा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के अलावा आस-पास के जिलों के धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आजमगढ़ के अविनाश यादव प्रथम और मऊ के आशीष पाल दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मऊ जिले के विलीन सैनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि आजमगढ़ के विशाल यादव दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, वहीं बालिका वर्ग में महिला संवर्ग एक हजार मीटर की दौड़ में मंश चौहान को पहला, रंजना चौहान को दूसरा स्थान मिला। इसी क्रम में 800 मीटर दौड़ में आंचल राजभर को पहला, प्रतिमा यादव को दूसरा स्थान मिला। सपा नेता एवं पूर्व सांसद रामाकांत यादव ने प्रतियोगिता का समापन विजेताओं में पुरस्कार का वितरण कर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, अजय सिंह, मिर्जा बेग उर्फ गुड्डू, संजीवन सिंह, अमरपाल सिंह, नंदलाल यादव, श्रीराम यादव, शशिकांत चौहान, आशीष सिंह, अनिल शर्मा, अमित पांडेय, रामराज यादव, अनिल यादव, रवि सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें