कंधरापुर थाना अंतर्गत बस्ती उगरपट्टी गांव निवासी हरिवंश मिश्र पुत्र दयाशंकर मिश्र ने थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया। हरिवंश की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
हरिवंश मिश्रा ने अपनी तहरीर में बताया कि उपेंद्र यादव नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को विरोपित कर अभद्र टिप्पणी की है। इसके साथ ही वह उक्त फोटो को वायरल भी कर रहा है। उपेंद्र की इस कवायद से भाजपा व हिंदू वादी संगठन से जुड़े लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उपेंद्र यादव पुत्र राजाराम निवासी फुलेहरा थाना कंधरापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी को मंदूरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।