विधानसभा लालगंज के भाजपा मंडल लालगंज में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देवसिंह का रविवार को मसीरपुर में आगमन हुआ। जिसमें बूथों की समीक्षा के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कायकर्ताओं से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं बनाई और उन्हें लोगों तक पहुंचाया। इतना ही नहीं सरकार ने साढ़े चार साल में विकास का जो सोपान लिखा है उससे विपक्षी दलों के पास कुछ कहने के लिए बचा ही नहीं है। इसलिए उनके द्वारा अनाप-शनाप बयान दिया जा रहा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश से गुंडागर्दी को खत्म किया है।
गरीबों के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई और उनका संचालन किया गया। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने को तैयार है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।