फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची कस्तूरबा की वार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात की। उनका आरोप है कि ठेकेदार द्वारा विद्यालय में बनाए जा रहे सेफ्टी टैंक का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया जिससे उनके पुत्र दिव्यांशु की जान चली गई। पीड़िता ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का संचालन होता है। विद्यालय की वार्डन शकुंतला देवी ने बताया कि विद्यालय में ठेकेदार द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। शौचालय का सेफ्टी टैंक तो बन गया लेकिन ढ़क्कन नहीं बनाया गया। जिससे वह खुला पड़ा है। इसे लेकर उन्होंने कई बार ठेकेदार से उसे ढ़कवाने की बात कही लेकिन नतीजा सिफर रहा। गत 26 अक्टूबर की शाम खेलते समय उनका नौ वर्षीय पुत्र दिव्यांशु टैंक में गिर गया। टैंक में डूबने से दिव्यांशु की मौत हो गई। हालांकि मौके पर, एसडीएम सदर, सीओ सिटी, बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह व थाना प्रभारी भी पहुंचे लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर तहरीर देकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि घटना हुए लगभग दो माह हो गए लेकिन आज तक ठेकेदार द्वारा सेफ्टी टैंक को बंद नहीं कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई में हीला हवाली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें