फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में दो लोग घायल हो गए, जिसमें एक युवक की हालत खराब होने पर उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी रामराज यादव और सुखई यादव के बीच काफी दिनों भूमि विवाद है। इसी भूमि विवाद को लेकर 31 अक्टूबर को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांति भंग में पाबंद कर दिया। इसी मामले को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। इस मारपीट में अंगद नामक युवक का सर फट गया, जबकि उसी बहन शर्मीला भी घायल हो गयी। इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच करायी गयी। इसमें एक युवक घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस मारपीट में जो भी लोग शामिल रहे है उनकी धनराशि को जप्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है, यही नहीं इनके अपराधिक इतिहास को देखते हुए गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें