फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर भवनों में बच्चों को बैठाया तो खैर नहीं : डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बारिश के मौसम में खतरा बने जर्जर स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग सख्त है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने जर्जर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर बच्चों को सुरक्षित स्थान पर बैठाने का सख्त निर्देश दिया है। कहा कि अगर स्कूल में सुरक्षित स्थानों पर बच्चों को नहीं बैठाया जा रहा है तो इसकी सूचना अभिभावक जारी किए गए दूरभाष नंबर पर दें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस में कहा है कि जर्जर भवनों में पढ़ाई के चलते बच्चों के साथ शिक्षकों की जान को खतरा बना हुआ है। विपरीत मौसम में शिक्षण कार्य बाधित होने के साथ बच्चों और शिक्षकों में डर रहता है। लिहाजा प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी होगी कि वे जर्जर भवन में न तो खुद बैठें और न ही बच्चों को बैठने दें। जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के समस्त प्रधानाचार्य जर्जर पड़े विद्यालय के भवन में न बैठाएं। इसके साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों निर्देश दिए कि यदि किसी विद्यालय द्वारा जर्जर भवन में कक्षाएं संचालित हो रही हों तो उसकी सूचना जारी किए गए दूरभाष नंबर 05462297477 पर सूचना दें। ताकि संबंधित पर अंकुश लगाया जा सके।
जर्जर विद्यालयों में बच्चों को कत्तई नहीं बैठने दिया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान अगर बच्चे जर्जर भवनों में बैठे मिले तो कार्रवाई होगी। यदि कोई अभिभावक इसकी सूचना देता है तो मामले की जांच कर संबंधित विद्यालय पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें