फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: अवैध शराब बनाकर बेचने वाले 13 गिरफ्तार, बाइक से घूम-घूम कर करते थे सप्लाई

Sun, 20 Feb 2022 05:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में पुलिस और आबकारी टीम ने अवैध शराब बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। सटीक जानकारी पर पुलिस ने ठिकाने पर अचानक छापा मारा। मौके से कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
33 पेटी तैयार शराब, 90 खाली शराब की बोतल, 1.40 लाख ढक्कन बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। अवैध शराब बनाकर बाइक से घूम-घूम कर बेचने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को रविवार अलसुबह सूचना मिली कि सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर मुहल्ले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों का पूरा गिरोह भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापा मारा।

टीम के पहुंचते ही वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। लेकिन टीम ने मौके पर मौजूद 13 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस टीम ने 1020 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, 33 पेटी तैयार शराब, 90 खाली शराब की बोतल, 1.40 लाख ढक्कन, दो किग्रा यूरिया, विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल और एक बाइक बरामद किया।

विज्ञापन

चुनाव में थी अवैध शराब को खपाने की तैयारी

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वे  विधान चुनाव में शराब की खपत देखते हुए अवैध शराब बनाने और बेचने की कवायद में जुटे थे। पकड़े गए अवैध शराब कारोबारियों ने पूछताछ में बताया कि चुनाव में शराब की बिक्री ज्यादा होती है।

जिसे देखते हुए वे मिलावटी शराब तैयार कर कम दाम में अवैध शराब उपलब्ध कराने का काम करते हैं। सर्फुद्दीनपुर में नकली शराब तैयार करने के साथ उसकी शीशी में पैकिंग कर बाइक से उसे संबंधितों को उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी वे घूम-घूम कर शराब औने-पौने दाम पर बेचते हैं।
पढ़ेंः चर्चा में आजमगढ़ पुलिस: भारी मात्रा में अवैध असलहों की बरामदगी का दावा, मगर मिला मात्र एक, कार समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों में कई जिले के लोग

बरामद अवैध शराब के साथ पकड़े गए लोगों में अटल बिहारी बाजपेयी  निवासी हांसपुर थाना तहबरपुर, राजेंद्र यादव निवासी कारीसात थाना जहानागंज, सर्वेश कुमार निवासी पितंबरपुर थाना गंभीरपुर, सचिन चौबे  जयरामपुर थाना अतरौलिया, हंसराज  निवासी समेदा थाना सिधारी, राजेश निवासी सुरहन थाना दीदारगंज, मनोज यादव निवासी हेमजापुर थाना रानी की सराय, राकेश चौहान निवासी लक्षिरामपुर थाना शहर कोतवाली, राजेश  थाना बरदह, अरूण जायसवाल निवासी सिधौली थाना सिधौली जिला सीतापुर, चंदन यादव निवासी जाफरपुर थाना सिधारी, रवि प्रकाश गुप्ता थाना मुंशीपुर थाना सरायलखंसी जिला मऊ, रामध्यान शामिल हैं।
पढ़ेंः तिलक के दिन ही युवक को मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें