फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में आजमगढ़ पुलिस: भारी मात्रा में अवैध असलहों की बरामदगी का दावा, मगर मिला मात्र एक, कार समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 20 Feb 2022 04:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से एक पिस्टल, 40 कारतूस व 7 मोबाइल बरामद किया। 5 लोगों को गिरफ्तार किया।  पुलिस ने अपनी विज्ञप्ति में भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामदगी का दावा किया। 
विज्ञापन
आजमगढ़ पुलिस की गिरफ्त में कार सवार पांच तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले की पुलिस एक बार फिर से चर्चा में है। कारण ये कि पुलिस ने विज्ञप्ति में भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामदगी का दावा किया है, लेकिन उसमें मात्र एक पिस्टल शामिल है। 

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने मीडिया सेल में जारी विज्ञप्ति में बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस शनिवार की रात निहोरगंज-मेहनाजपुर मार्ग पर बने शेखपुर-बछौली वैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान एक कार बैरियर पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही कार को रोका तो उसमें सवार पांच लोग भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

आरोपियों में तीन आजमगढ़ के
पूछताछ करने पर पांचों ने अपना नाम विवेक सिंह उर्फ मोनू निवासी परिसीनीया थाना मेहनाजपुर, पंकज कुमार सिंह निवासी चिलबिला थाना मेहनाजपुर,संदीप सिंह मेहनाजपुर, अभिषेक दीक्षित नायकडीह सोनियापार थाना खानपुर जिला गाजीपुर और गोपी मौर्य निवासी गौसपुर परमंदा थाना अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर बताया। इनके पास से एक पिस्टल, 40 कारतूस व सात मोबाइल के अलावा एक आई-20 कार बरामद किया।
विज्ञापन

पढ़ेंः तिलक के दिन ही युवक को मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन

असलहों की तस्करी की बात कबूली

एसपी ने बताया कि पूछताछ में सभी ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के खंडवा और बृजेश दूबे निवासी दंडहल थाना मेहनाजपुर से अवैध शस्त्र और कारतूसों की तस्करी करते हैं। पांचों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। एसपी ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में भारी मात्रा में अवैध शस्त्र के बरामदगी का दावा किया है लेकिन बरामदगी में मात्र एक पिस्टल ही शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें