फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 11 Jan 2022 06:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर थाना पुलिस ने सोमवार रात कांशीराम कॉलोनी गजहड़ा के खाली पड़े ब्लॉक में अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ अवैध शराब, उपकरण, स्टीकर, शीशी व बारकोड भी बरामद किए गए।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने मुबारकपुर थाने पर प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस सोमवार की रात सठियांव चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गजहड़ा स्थित कांशीराम आवास के खाली ब्लॉक में कुछ लोग अवैध शराब बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने छापा मारा तो एक कमरे में तीन लोग शराब बनाते व पैकिंग करते मिले। उन्हें पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

पूछताछ में तीनों ने अपना नाम परमा चौहान, गौरव चौहान, निवासी भीरा शिवनगर, थाना कोतवाली घोसी, जिला मऊ व हरिशंकर यादव निवासी ससना बहादुरपुर, थाना उभाव, जिला बलिया बताया।

विज्ञापन

पुलिस ने 2143 लीटर अवैध शराब के अलावा शीशी पैकिंग मशीन, स्टीकर, बारकोड स्टीकर, 10 हजार शीशी व ढक्कन बरामद किए। दो युवक भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए तीनों अभियुक्त का चालान कर दिया है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार इनाम देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस पर उठ रहे सवाल
मुबारकपुर क्षेत्र में पहले भी अवैध शराब का मामला सामने आ चुका है। इसमें 40 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी मुबारकपुर क्षेत्र में अवैध शराब फैक्टरी का संचालन होना और पुलिस के संज्ञान में न आना बड़ी बात है। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस ने जो सक्रियता दिखाई है, यदि पहले दिखाई होती तो शायद अवैध शराब फैक्टरी संचालित नहीं हो पाती। 

सीओ सदर सौम्या सिंह ने बताया कि ऐसे लोग एक स्थान से काम नहीं करते। ये बार-बार ये जगह बदलते रहते हैं। सटीक सूचना पर पुलिस कार्रवाई करती है। पहले सूचना मिली होती तो निश्चित तौर पर भंडाफोड़ पहले हो गया होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें