फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा ने नहीं दिया ध्यान तो लोगों ने खुद ठीक कराई इंटरलाकिंग

विज्ञापन
नगर के कटरा त्रिमुहानी पर टूटी इंटरलाकिंग का निर्माण कराते स्थानीय लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका प्रशासन के जनहित के काम में रुचि नहीं लेने से नागरिकों को खुद ही उतरना पड़ा। इसमें सभासद ने मजदूर उपलब्ध कराए तो नागरिकों ने निर्माण सामग्री का इंतजाम किया। ऐसे में उबड़-खाबड़ बनी इंटरलांकिंग को सही तरीके से बना दिया गया। अब आने जाने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
विज्ञापन

कटरा तिराहे से सराय होते हुए पशु अस्पताल तक जाने वाली गली पहले सीसी की गई तो फिर सीसी पर इंटरलाकिंग बिछा दी गई। परिणाम यह हुआ कि बनने के चार-छह माह बाद ही इंटरलाकिंग क्षतिग्रस्त हो गई। ईंट उखड़ कर इधर-उधर बिखर गई, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होने लगी। बाइक सवार तो गिर कर चोटिल भी हो रहे थे। स्थानीय लोगों ने कई बार नपा प्रशासन से इसे ठीक कराने की मांग की लेकिन लापरवाह अधिकारी नहीं चेते। थक हार कर नागरिकों ने रविवार को निर्माण सामग्री का इंतजाम किया और सभासद विशाल श्रीवास्तव ने मजदूर की व्यवस्था कर क्षतिग्रस्त इंटरलाकिंग को ठीक कराया। सभासद ने कहा कि काफी दिनों से इंटरलाकिंग उखड़ी हुई थी, जिसके चलते लोग परेशान थे। चेयरमैन प्रतिनिधि व जेई से इस बाबत कई बार कहा गया। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में लोगों के सहयोग से इसे ठीक कराया गया।
विज्ञापन

निर्माण कौन करा रहा है इसकी जानकारी नहीं है। विभागीय काम से लखनऊ में हूं। लौट कर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली जाएगी।
-राहुल गुप्ता, जेई नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें