फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग युवाओं को रोजगार के अवसर देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उद्यान विभाग अब रोजगार के द्वार खोलने जा रहा है। रिसोर्स पर्सन की भर्ती करने के साथ ही उन बेरोजगारों को यूनिट स्थापित करवाएगा जो बेरोजगार हैं। इस तरह से बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और लोकल उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

उद्यान विभाग से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएम एफएमई) के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति की जाएगी। आदेश है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना के तहत जिला और क्षेत्रीय स्तर पर लाभार्थियों को हैंड-होल्डिग सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्टेट नोडल एजेंसी द्वारा रिसोर्स पर्सन की भर्ती करेगा। खाद अभियंत्रण से डिप्लोमा होना चाहिए, नए उत्पाद विकास गुणवत्ता, आश्वासन खाद्य सुरक्षा प्रबंधन में तीन से पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। रिसोर्स पर्सन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग बैंकिंग डीपीआर तैयार करेंगे। व्यक्तिगत इकाइयां और समूहों के डीपीआर तैयार करने के साथ ही बैंक से ऋण भी दिलाएंगे। उद्योग आधार, जीएसटी पंजीयन आदि आवश्यक पंजीकरण एवं लाइसेंस प्राप्त करने जैसे हैंड-होल्डर सेवाएं प्रदान करनी होंगी। प्रत्येक लाभार्थियों को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन को मानदेय मिलेगा। प्रत्येक रिसोर्स पर्सन को मानदेय दिया जाएगा।
विभाग से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति होगी। यह रिसोर्स पर्सन यूनिट स्थापित करने के लिए बेरोजगारों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें