फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनी समस्या, किया जागरूक

विज्ञापन
जहानागंज क्षेत्र में महिला शक्ति की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष गु - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जहानागंज। महिला शक्ति संस्था की ओर से सोमवार को जहानागंज ब्लाक के ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष्क्ष ने गांवों में भ्रमण कर विधवा माताओं की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

महिला शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जायसवाल और अनीता सिंह ने सोमवार को जहानागंज ब्लॉक के अतरारी, तुलसीपुर, सेमा, लपसीपुर, मित्तूपुर आदि गांवों में गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधवा माताओं को संस्था के उद्देश्य से अवगत कराया। कहा कि गांव में विधवा माताओं को कोई भी दिक्कत परेशानी होती है तो हमारे महिला शक्ति के अध्यक्ष से मिल अपनी समस्या बताए। उसका निराकरण किया जाएगा। विधवा माताओं को एक हजार महीना, आजीवन पेंशन दिया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई फ्री, बस -ट्रेन के लिए पास, बिजली फ्री, पानी फ्री और जो भी विधवा माताएं किराए के मकान में रहती हैं उनको आवास दिया जाएगा। कहा कि बहुत जल्द आप लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कमलाकर त्रिवेदी, मीनू तिवारी, जिले के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, रश्मि सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, शीला सिंह, रणजीत सिंह, राजेंद्र मौर्य, चंद्रभान यादव, रामप्रीत राजभर, प्रिया सिंह, सुनीता सिंह, सुनैना सिंह, विभा सिंह, प्रियंका यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें