फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत वन से गांवों में आएगी हरियाली, लगेंगे एक लाख से अधिक पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले के सभी गांवों में अमृत वन लगेंगे, यह पौधे बड़े होकर आजादी के अमृत महोत्सव की याद दिलाएंगे। एक ग्राम पंचायत में 75 पौधे अफसरों के लोगों को अनिवार्य रूप से लगाने होंगे। जिले की 1858 ग्राम पंचायतों में एक लाख 39 हजार से अधिक पौधे लगेंगे।
विज्ञापन

वन विभाग ने अमृत वन बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, पंचायत राज विभाग द्वारा गांवों में पौधे लगवाने के लिए गड्ढे खुदवाने शुरू कर दिए हैं। विभाग की माने तो काफी संख्या में गड्ढे खोद कर तैयार किए जा रहे हैं। डीएफओ ने बताया कि प्रत्येक एक ग्राम पंचायत जो पौधे लगेंगे ये अलग-अलग प्रजातियों के होंगे। इसमें फल एवं छायादार सभी किस्में होंगी। उन्होंने बताया कि अमृत वन लगाने के लिए सभी तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। एक जुलाई से जिले में पौधारोपण अभियान शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि शासन स्तर से अभी तक कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
गड्ढे और पौधों की होगी जियो टेगिंग
आजमगढ़। अमृत वन में लगने वाले सभी पौधों और गड्ढो की जियो टेगिंग होगी। ग्राम पंचायतों में जो गड्ढे खोदे जा रहे हैं उसमें गांव का नाम और जगह का नाम भरा जा रहा है। एक क्लिक पर गड्ढे और पौधों के बारे में पूरी जानकारी विभाग को मिल जाएगी। यह अभियान भी अमृत वन के साथ शुरू हो जाएगा। गांवों में जन प्रतिनिधियों द्वारा अमृत वन लगाए जाएंगे। इस मामले में डीएफओ गंगादत्त मिश्रा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में अमृत वन जिले की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे। 1858 ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख 39,350 पौधे अलग से लगेंगे। तालाब, सरकारी भूमि व अन्य स्थानों पर यह पौधे लगेंगे। गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं, जुलाई के प्रथम सप्ताह से पौधे लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें