जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते किसान सभा के कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उप्र किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि किसानों के हितों को लेकर उप्र किसान सभा सदैव तत्पर रहा है। किसान विरोधी तीन कानून वापस लिया जाए। एमएसपी की गारंटी दी जाए।
किसानों, खेत मजदूरों तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी तरह के लोगों को दस हजार रुपये वृद्धा पेंशन अनिवार्य रूप से दें। बाढ़, सूखा तथा घाघरा नदी की कटान से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दो। 2020 बिजली बिल वापस लिया जाए। गन्ने का मूल्य 450 रूपये प्रति कुंतल घोषित करने एवं सठियांव चीनी मिल का बकाया तत्काल भुगतान करने के साथ जंगली जानवरों व छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाए जाने की व्यवस्था की मांग की। इस मौके पर गुलाब मौर्य, जीयालाल, रामलगन, हरिश्चंद्र, खरपत्तू राजभर, उमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।