फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: कमरे में सो रही युवती को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

Tue, 05 Oct 2021 12:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवती को सोते समय सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी गांव निवासी रामपलट राम की पुत्री प्रसुनलता(22) बीएससी की छात्रा है। वह हर दिन की तरह सोमवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात लगभग दो बजे उसे एक सांप ने डस लिया।

सांप के काटने के बाद हुई तबीयत खराब
प्रसुनलता की तबीयत खराब होने लगी तो उसने परिवार के लोगों को जगाकर बताया। परिजनों ने जब देखा कि उसको सांप ने डसा है तो  परिजन और ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव वाहन से लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतका का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। युवती के पिता रामपलट राम कृषि विभाग में नौकरी करते थे, अब वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। मृतका तीन भाई व चार बहनों में सबसे छोटी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें