फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव व पूर्व प्रादेशिक संयोजक साजिद खान आजमी ने टिकट बंटवारे में भेदभाव का आरोप लगाते हुए अपने पदों और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

साजिद खान आजमी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने जिन लोगों को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा, उन्हें ही टिकट के दावेदारों की निष्पक्ष रूप से जांच कर रिपोर्ट भेजनी थी। उन्होंने पर्यवेक्षक पर टिकट वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है जिनकी न तो जनता में कोई लोकप्रियता है न ही उन्हें पार्टी की जीत से कोई मतलब है। मेरे तीस वर्ष के कार्यों को अनदेखा कर दिया। पार्टी में सम्मान नहीं मिलने से वह आहत होकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें