फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जनपद की जेलों में भेजे गए चार बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कारागार से चार बंदियों को गैर जनपद की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिलाधिकारी व एसपी के निर्देश पर जेल प्रशासन ने तीन-चार दिन पूर्व इन्हें अलग-अलग जनपदों की जेलों में भेज दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार जिला जेल से गैर जनपद भेजे गए बंदियों में प्रमुख नाम आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे एहसान खान शामिल है। एहसान खान को आजमगढ़ से गाजीपुर जेल भेजा गया है। इसके अलावा अभिषेक उर्फ प्रिंस को जौनपुर जिला कारागार स्थानांतरित किया गया है। दो अन्य बंदियों में शामिल संदीप यादव को अंबेडकरनगर व पुनीत को सुल्तानपुर जिला कारगार भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी व एसपी के निर्देश पर इन चारों बंदियों को अन्यत्र जनपदों की जेल स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें