फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सगे भाईयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला में मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सगे भाई गंभीररुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले मऊ के दोहरीघाट थाना अंतर्गत पतनहीं गांव निवासी दो सगे भाई 40 वर्षीय विजय व 30 वर्षीय शिवधर पुत्रगण नंदलाल मंगलवार को बाइक से रौनापार थाना अंतर्गत कहीं रिश्तेदारी में तेरही भोज में शामिल होने आए थे। देर रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रौनापार थाना अंतर्गत महुला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों की हालत गंभीर देख तत्काल जिला अस्पताल एंबुलेंस से रवाना कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। शिवधर अभी अविवाहित था तो वहीं विजय दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें