फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा तीन किग्रा गांजा व 50 पुड़िया हेरोइन संग चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में अभियान चला कर चार लोगों को गांजा व हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से सवा तीन किग्रा गांजा व 50 पुड़िया हेरोइन बरामद की गई। सभी का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अलग-अलग जगहों पर मादक पदार्थों की कुछ लोग बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने अभियान चला कर चार अलग-अलग जगहों से चार मादक पदार्थ कारोबारियों को पकड़ा। पुलिस ने अजमतगढ़ कस्बा से सोनू सिंह पुत्र अर्जुन निवासी बेरमा थाना जीयनपुर को 1.050 किग्रा गांजा व 290 रुपये नकद के साथ पकड़ा। वहीं दिनेश यादव पुत्र निरहू निवासी कालिकापुर थाना जीयनपुर को रोडवेज कस्बा जीयनपुर से 1.100 किग्रा गांजा, 7 अदद मिट्टी की चिलम व 1596 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। मुबारकपुर थाना के सठियांव निवासी रमेश यादव पुत्र मोहन को लाटघाट बाजार से पकड़ा। इसके पास से 1.150 किग्रा गांजा, 64 चिलम व 6770 रुपये बरामद किया गया। वहीं नौशहरा मुहल्ला निवासी विंध्याचल भारती पुत्र सांचू को 50 पुड़िया हेरोइन के साथ पुलिस ने नौशहरा मुहल्ले से ही गिरफ्तार किया। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें