लालगंज चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ल ने गोली चलाने की बात को गलत बताया है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि सूचना मैने पुलिस के आला अधिकारियों से लालगंज थाना व चौकी पर सूचना दे दी थी। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया आरके तिवारी ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।