फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: मेड़ पर पैर फिसलने से छोटी सरयू में गिरा किसान, डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम

Fri, 29 Oct 2021 12:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के एक गांव में रात में खेत की रखवाली करने के लिए जा रहे किसान का पैर फिसला और वह सरयू नदी की छोटी शाखा में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ के देवारा जदीद गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद में एक किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

महाजी देवारा जदीद गांव निवासी जीतू निषाद (50)  पुत्र सुबई निषाद रोज की भांति गुरुवार रात में खाना खाकर अपने खेत की रखवाली करने जा रहा था। बीच में सरयू नदी की छोटी शाखा में मेड़ पर पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पानी में जीतू के शव को देखा। जिसकी सूचना जीतू के परिजनों को दी गई।

सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर परिजनों की मौजूदगी में शव को पानी से निकाल कर उनके घर लाया गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग के टीम को दी गई। मौके पर पहुंची महराजगंज कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक खेती-किसानी कर परिवार की आजीविका चलाता था। मृतक की तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

पढ़ेंः आजमगढ़ एसपी ने एसआई को किया लाइन हाजिर, टॉप-10 अपराधियों का नाम न बता पाने पर कार्रवाई

विज्ञापन

घाघरा नदी: जलस्तर में हो रही कमी पर कटान हुई तेज

सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी हो रही है। जलस्तर में कमी के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। नदी उर्दिहा गांव के श्मशान घाट की ओर जाने वाले खड़ंजे को काटते हुए श्मशान घाट की ओर बढ़ रही है। 

बुधवार की शाम डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 70.41 मीटर दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को घटकर 69.90 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है।  घाघरा नदी ने अपने तटवर्ती क्षेत्र में कटान को तेज कर दिया है। जिससे देवारावासी दहशत में हैं। घाघरा नदी के तटवर्ती गांव उर्दिहा के राजस्व गांव देवारा हिंदु राय में घाघरा नदी सैकड़ों बीघा से ऊपर खेती योग्य जमीन काट चुकी है।

इसी गांव में स्थित श्मशान घाट के सामने घाघरा नदी कटान करती हुई श्मशानघाट की तरफ बढ़ रही है। श्मशान घाट की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग को जिस पर ईट का खड़ंजा लगाया गया था। लगभग 300 मीटर काट दिया है।  ग्राम पंचायत के निवासी गुलैची, मंगरी, ओम प्रकाश, किरन, सीमा, फूलमती,  नंदकिशोर, किस्मती सहित सैकड़ों किसानों की जमीन घाघरा नदी इस बार काट चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें