आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के एक गल्ला व्यवसायी का 410 बोरी चालक फर्जी आईडी बना कर गबन कर लिया गया था। गल्ला व्यवसायी ने फूलपुर कोतवाली में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक ट्रक भी बरामद किया गया है।
वादी मुकदमा रामलगन मौर्या पुत्र स्व. देवी मौर्या निवासी ओरिल डिहवा थाना पवई ने अपनी तहरीर में बताया कि मेरी कंपनी के 410 बोरी चावल को फर्जी आईडी बना कर निश्चित स्थान पर न पहुंचा कर ट्रक चालक व सहयोगियों ने रास्ते में ही गबन कर लिया। उसने अजय पुत्र रामनाथ निवासी गंगापुर पेड़रा थाना सरायमीर, चंचल पांडेय निवासी खरिहानी थाना तरवां व धर्मराज पाल पुत्र स्व. रामलाल पाल निवासी भनेऊरा थाना बहरिया जनपद प्रयागराज व एक अज्ञात को नामजद किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया। शुक्रवार को पुलिस एक नामजद अभियुक्त अजय कुमार पुत्र रामनाथ को बिलारमऊ बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक ट्रक भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। शेष अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।