फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आकर वृद्ध की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मोहन नगर बाजार में शुक्रवार की रात बाइक की चपेट में आकर वृद्ध गंभीररूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घनघटा गांव निवासी 70 वर्षीय लालसा दास पुत्र स्व. रामराज रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी था। शुक्रवार की रात वह मोहननगर बाजार में बाल कटवाने गया था। बाल कटवाने के बाद वह पैदल ही घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में लालसा गंभीररूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी रानीपुर कोयलसा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक एक पुत्र का पिता था। सूचना पर पहुंची अतरौलिया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें