उप जिलाधिकारी (न्यायिक) व निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (मुबारकपुर) ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा में पाया कि सात सुपरवाइजरों ने लापरवाही बरती गई है। उनके बूथों पर एक भी आवेदन नहीं किए गए हैं। इस पर उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसकी समीक्षा के दौरान पाया गया कि शिवधारी भारती, रमाकांत सक्सेना, अमित कुमार पांडेय, सर्वेश यादव, अमित कुमार, प्रमोद भारती, अमिता पांडेय व शिवशंकर सिंह आदि सुपरवाइजरों के अधीन आने वाले बूथों पर कोई आवेदन नहीं किया गया है। पुनरीक्षण अभियान नवंबर महीने में ही चलना है, जिसमें आधे से ज्यादा वक्त बीत चुका है। काम में लापरवाही उजागर होने पर सातों सुपरवाइजरों को तीन दिन के अंदर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) व निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुबारकपुर के यहां स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।