फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: छोटे भाई को पास करवाने के लिए विज्ञान की परीक्षा देने पहुंचा बड़ा भाई पकड़ाया, FIR

Thu, 29 Feb 2024 09:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

UP Board: यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान आजमगढ़ में पकड़ाए फर्जी परीक्षार्थी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि आगे भी जांच की जाएगी। यदि कोई कहीं भी गड़बड़ी पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शिब्ली इंटर कालेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सगड़ी में छोटे भाई को हाईस्कूल पास कराने के लिए बड़ा भाई गुरुवार को पहली पाली में विज्ञान की परीक्षा देने पहुंच गया। शिकायत मिलने पर डीआइओएस ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से जांच कराई तो मामला सही पाया गया।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी पाली में दूसरे के स्थान पर जीव विज्ञान की परीक्षा दे रहा छात्र पकड़ा गया। दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। केंद्र व्यवस्थापकों की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के साथ ही असल परीक्षार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

केंद्र पर बंद पाया गया सीसीटीवी कैमरा

जिले के गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय का पेपर था। एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल कादीपुर में बलवीर के स्थान पर उसका सगा भाई सुजीत अपनी फोटो लगाकर परीक्षा दे रहा है। सूचना पर जनपदीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र को चेक किया गया।

इस दौरान कैमरा बंद पाया गया, जिससे निगरानी नहीं की जा सकी। सेक्टर मजिस्ट्रेट को जांच के लिए भेजा गया तो यह पुष्टि हुई कि बलवीर के स्थान पर उसका बड़ा भाई सुजीत परीक्षा दे रहा था।

वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा थी। जिसमें केएन सिंह इंटर कॉलेज मसुरियापुर नैनीजोर में श्रीकांत राजभर निवासी महड़ौर का पुरा अराजी देवारा करखियां (कोटिया) के रहने वाले राम कृपाल सिंह के स्थान पर जीव विज्ञान की परीक्षा देते पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से परीक्षार्थी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

बोले एसडीएम, जारी रहेगी कार्रवाई
एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि आगे भी जांच की जाएगी। यदि कोई कहीं भी गड़बड़ी पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से तहरीर दे दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें