फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद भी पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र में पराली जलाने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। वही कोर्ट और सरकार द्वारा इस पर रोक लगाई गई है कि कहीं भी कोई भी पराली न जलाए क्योंकि इससे निकलने वाले धुएं से वातावरण प्रदूषित होता है। जिसके चलते सांस लेने में परेशानी होती है। इसके बाद भी लोग पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजानशहीद, अल्लीपुर, छींही, छिछोरी सहित क्षेत्र में कई जगहों पर पराली जलाई जा रही है। तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सभी लेखपालों को निर्देश दिया गया है कि कहीं भी उनके क्षेत्र में अगर पराली जलती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। वहीं सगड़ी तहसील क्षेत्र में पराली जलाने के आरोप में दो किसानों से जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया क्षेत्र के भलुवाई गांव निवासी मनोज, गिरीश ने पराली जलाई थी। दोनों किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें