फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देश के बाद भी बिना एक्सपायरी डेट लिखे बिक रही मिठाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की तरफ से सख्त निर्देश के बाद भी जिले में दुकानदार मिठाइयों के डिब्बों पर मियाद नहीं लिख रहे हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

मिठाइयों के डिब्बों पर यह लिखन जरूरी है कि वह कब बनी और कितने दिनों तक उसका सेवन किया जा सकता है। दुकानदारों के लिए इस नियम का पालन करना अनिवार्य है। खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने गत वर्ष से मिठाई की दुकानों में रखी मिठाइयों और डिब्बे पर निर्माण की तारीख तथा उपयोग की अवधि लिखना जरूरी कर दिया है। नगर के मुख्य चौक, कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित मिठाई की कुछ दुकानों पर ही इस नियम का पालन होता दिख रहा है। छोटे दुकानदारों को तो इन नियमों से कुछ लेनादेना ही नहीं है। इस नियम के पालन के लिए दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है। कुछ दुकानों पर इसका पालन हो रहा है लेकिन तमाम दुकानदार ऐसा नहीं कर रही हैं। अभियान चलाकर नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है।-डीके राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें