फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं सीखेंगी अब आत्मरक्षा के गुर, देंगी शोहदों को पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आक्रामकता आत्मरक्षा का सबसे मुफीद माध्यम है। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं अब इसी मूल मंत्र के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन छात्राओं को अलग अलग आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जाएंगे। शासन ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्राओं को प्रशिक्षित करने का आदेश दिए हैं। इसके अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं को प्रशिक्षण देकर शारीरिक और मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, ताकि विषम परिस्थिति में बिना विचलित हुए वह अपनी सुरक्षा कर सकें। इसको लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को आदेश जारी किए हैं। विभाग के मुताबिक सरकार द्वारा कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिलाने के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सशक्तीकरण और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम में इसके अंतर्गत सघन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें