फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण भक्ति के रंग में सरोबोर सारा शहर

विज्ञापन
शहर के मुख्य चौक पर श्रीकृष्ण जंमाष्टमी के लिए खरिदारी करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों के चलते एक तरफ जहां मंदिरों में पुजारी जुटे रहे, वहीं बाजारों में भी कृष्ण भक्ति का रंग नजर आया। कृष्ण भक्तों ने बच्चों को सजाने के लिए बाल स्वरूप की पोशाकें खरीदीं। बांसुरी की भी बिक्री खूब हुई। लड्डू गोपाल को सजाने के लिए शृंगार की दुकानों पर भी रौनक रही।
विज्ञापन

मुख्य चौक, मातबरगंज, रेलवे स्टेशन में कान्हा के शृंगार सामग्री की दुकानें सजी रहीं। पोशाक मथुरा, मुकुट बनारस से मंगवाए गए हैं। लकड़ी, धातु और कांच लड्डू गोपाल के सिंहासन और झूले बिक रहे हैं। बांसुरी, मोरपंख की मांग रही। पुलिस लाइन और जिले के समस्त थानों में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां की जाती रहीं। पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
पिछले कुछ वर्षों से भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल को घर के मंदिर में स्थापित करने का चलन बढ़ा है। इस वर्ष भी बाजार में लड्डू गोपाल की पीतल व अन्य धातु की मूर्तियां दुकानों उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें