पकड़े गए आरोपियों में पन्नालाल निवासी कबीरपुर चकसुल्तान थाना बहरियाबाद, हरेंद्र रैदास पचारा थाना करंडर, राहुल रैदास सकरा हुसैनपुर थाना कोतवाली गाजीपुर व अनुराग सिंह निवासी प्रताप बिहार कालोनी थाना कोतवाली शहर बुलंदशहर और मोहम्मद राजू उर्फ नसरत निवासी सलेमपुर थाना बरौली बेगुसराय बिहार का निवासी है। वर्तमान में वह सेक्टर आठ बांस बल्ली मार्केट थाना सेक्टर 20 नोएडा में रह रहा था।
भागे हुए दोनों बाइक सवारों की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जानकीपुर गांव के पास शुक्रवार की अलसुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश राहुल ग्राम सिद्धनपुर थाना मैलानी व दूसरा प्रदीप ग्राम महरतल्ला थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी का निवासी है। दोनों को मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरोह के पास से 80 लाख कीमत की छह डीजी मशीनें, तीन तमंचे, कारतूस, लकड़ी के डंडे, कार व चोरी की बाइक बरामद हुई है।