फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी के लिए बड़ी उपलब्धि है रोजगार ढ़ाबा - शबाना आजमी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई वर्षो बाद गांव पहुंची सिने तारिका शबाना आजमी, इस प्रवास के दौरान वह अपने मिजवां सोसायटी के सभी इकाईयों का अवलोकन किया। इसके अलावा जिम्मेदारों से मिलकर उनमें नई ऊर्जा का संचार कर, अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि सोसाइटी मेजवां के साथ आस-पास के जिलों में तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

बुधवार को शबाना आजमी आजमगढ़-अंबेडकर नगर की सीमा से लगे रामनगर गांव पहुंची। शबाना आजमी और नम्रता गोयल के पहुंचने पर गांव के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मिजवां सोसायटी द्वारा संचालित रोजगार ढ़ाबा और चिकनकारी समृद्धि सेंटर का निरीक्षण किया। रोजगार ढाबा के प्रभारी से वास्तु स्थिति की जानकारी लिया तो रोजगार प्राप्त करने वालों से भी रूबरू हुई। अपने बीच शबाना को पाकर लोग उत्साहित हो नजर आए। श्रीमती आजम ने कहा कि बेरोजगारो को रोजगार ढ़ाबा स्वत: रोजगार के अंतर्गत रोजगार दे रहा, जो बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान चिकनकारी समृद्धि में काम करने वाली महिलाओं से भी उन्होंने मुलाकात किया और उनकी समस्याओं को सुनते हुए समाधान का भरोसा दिलाया।इस मौके पर सेंटर इंचार्ज जयकिशन पांडेय, सीईओ विनोद कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, संयोगिता, संतरा देवी, राजेश, अनिल थे।
सिने तारिका शबाना आजमी की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि संगोष्ठी आयोजित की गई। मौजूद लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जिला उद्यान अधिकारी ने जानकारी दी। इससे पूर्व शबाना आजमी ने जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह को कैफी आजमी द्वारा लगाई गई आम की बाग को दिखलाया और इस बगिया के विकास पर चर्चा किया। इस मौके पर मिजवां सोसाइटी की सचिव नम्रता गोयल, प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी, सीईओ विनोद पांडेय, बाबा आजमी, तन्वी आजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें